Wednesday , 28 October 2026

बहादुरगढ़ में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल जलकर राख !

HSIIDC के सेक्टर 17 स्थित फैक्ट्री संख्या 236 में लगी आग

बहादुरगढ़:- बहादुरगढ़ में एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई । आग लगने से फैक्ट्री में रखा करोड़ों का कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया । इतना ही नहीं जूता बनाने वाली लाखों रुपए की मशीनें भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए । आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कंपनी के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया । उधर इसकी सूचना मिलते ही बहादुरगढ, झज्जर, दिल्ली, सांपला, रोहतक की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिस वक्त कंपनी में आग लगी उस वक्त काम चल रहा था। जैसे ही कंपनी से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई तो श्रमिको ने फैक्टरी से बाहर भागकर अपनी जान बचाई । आग में कंपनी की पहली और दूसरी मंजिल जलकर राख हो गई । उधर आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की मदद पहुंचने तक यहां कार्यरत कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया । लेकिन आग ज्यादा होने के कारण सभी प्रयास विफल रहे ।

जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग की सूचना मिलते ही सेक्टर 16-17 चौकी के अलावा सेक्टर 6 थाना प्रभारी सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *