हरियाणा के मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रात से ही घना कोहरा छाने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर को हिसार में धूप निकली। मगर शीतलहर चलने से ठंड से राहत नहीं मिल पाई। प्रदेश में सिरसा का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सबसे कम 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।प्रदेश में सिरसा 4.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ शुक्रवार को सबसे ठंडा रहा। बाकी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का गैप कम होने लगा हैं। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से शनिवार को 14 जिलों में रेड अलर्ट और चार में ओरेंज अलर्ट जारी किया।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 25 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना से राज्य में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने तथा रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
