रेवाड़ी। बर्थ-डे पार्टी के बहाने सहेली ने विवाहिता को अपने घर बुलाया उसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया। फिर पति, सहेली के पति और उसके दोस्तों ने विवाहिता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मारपीट कर उसे पिता के घर छोड़कर फरार हो गए। घटना रेवाड़ी के साधुशाह नगर की है। 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि बीती रात अपनी सहेली के कहने पर उसके पति की बर्थ-डे पार्टी में गई थी। वहां सहेली ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वहां पहले से मौजूद उसके पति, सहेली के पति व पति के दोस्त ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिये और इसके बाद वे उसे पिता के घर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। बहरहाल पीड़िता उपचाराधीन है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिये हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता के पिता के बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2 साल पहले रेवाड़ी के ही रहने वाले अजय नामक युवक से की थी। गत जनवरी माह से पति पत्नी के विवाद के चलते उन्होंने केस किया हुआ है और मामला अदालत में विचाराधीन है। मगर पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
