हरियाणा डेस्क: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में सैकड़ों समर्थकों सहित आज यानी कि सोमवार को परमजीत कौर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। उन्होंने भाजपा के नीतियों में अपना विश्वास जताते हुए कहा कि, अपने वार्ड और पंचकूला के विकास के लिए उन्हें भाजपा से बेहतर विकल्प नजर नहीं आता।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीं इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पार्षद परमजीत कौर का पार्टी में उनके समर्थकों सहित स्वागत किया। इस अवसर पर पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय शर्मा व कालका से पूर्व विधायक लतिका शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
