Sunday , 13 September 2026

बटाला के पास मसानीया गांव में मोहल्ला क्लीनिक पर लगी सीएम भगवंत मान की तस्वीर चोरी !

सरकार द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लीनिक पर अज्ञात लोग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर चोरी करके ले गए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब डेस्क:- पंजाब में अक्सर सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों में चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। लेकिन बटाला के पास मसानीया गांव में एक अलग मामला सामने आया हैं । जहां बीती देर रात सरकार द्वारा बनाए गए मोहल्ला क्लीनिक पर अज्ञात लोग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर चोरी करके ले गए । और जब कर्मचारी सुबह ड्यूटी के लिए पहुंचे तो पंजाब के सीएम भगवंत मान की तस्वीर जो इमारत पर लगाई गई थी । वो गायब थी और इमारत की कुछ खिड़कियां भी टूटी थीं ।

इस मामले को लेकर मोहल्ला क्लीनिक की स्टाफ सदस्य डॉ. जसबीर कौर गिल ने कहा कि जब वह सुबह ड्यूटी पर आए तो उन्होंने देखा कि बोर्ड से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तस्वीर गायब थी और खिड़कियां भी टूटी हुई मिली । जिसकी सूचना उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को लिखित रूप में दी। उन्होने मांग करते हुए कहा कि यहां एक चौकीदार तैनात किया जाए ।

कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की तस्वीर एक ऊंचे स्थान पर थी और इसे लगाना आसान नहीं है। यह किसी शरारती तत्व का काम है और उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनके फार्मेसी स्टाफ के कमरे का शीशा टूटा हुआ था लेकिन फिर भी अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ और अब भी अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ है । उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी है और वे जांच कर रहे हैं ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *