Sunday , 13 September 2026

बजट सत्र से पहले नायब कैबिनेट की बैठक: 23 जनवरी को हो सकती है तारीख का ऐलान

चंडीगढ़, 17जनवरी। हरियाणा सरकार ने आगामी फरवरी में होने वाले बजट सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक 23 जनवरी को सुबह 11 बजे हरियाणा सचिवालय में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बजट सत्र की तारीख को लेकर निर्णय लिया जा सकता है। विधानसभा ने सत्र को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पहला बजट पेश करेंगे नायब सिंह सैनी

यह बजट मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए खास महत्व रखता है, क्योंकि वित्त मंत्री के रूप में यह उनका पहला बजट होगा। राज्य की सत्ता में दूसरी बार वापसी करने वाले सीएम सैनी पिछले कुछ हफ्तों से बजट की तैयारियों में सक्रिय हैं। उन्होंने उद्योगपतियों, स्टार्टअप उद्यमियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, किसानों और युवाओं से मुलाकात कर उनके सुझाव लिए हैं।

 

सरकार ने आम जनता से भी सुझाव मांगे हैं और अब तक 1,400 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुझाव सोशल सेक्टर और अर्थव्यवस्था से संबंधित हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, इनमें से कुछ सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। पिछली बार भी बजट में जनता के सुझावों को शामिल किया गया था।

 

कैबिनेट बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा संभव

कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा की संभावना है। हाल ही में सरकार ने कई नीतिगत फैसले लिए हैं, जिन पर कैबिनेट की मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही राज्य की विकास योजनाओं और आगामी नीतियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *