Monday , 27 July 2026

फ्रेंडशिप कर बनाए अवैध संबंध, वीडियो बना युवती को किया ब्लैकमेल

पंचकूला, 23 जुलाई : देश में महिला विरोधी मामले थमने क नाम नहीं ले रहे। ऐसा ही एक मामला पंचुकला का है जहाँ पहले तो युवक ने लड़की से फ्रेंडशिप कर उसे विश्वास में लिया और फिर उसके साथ कई बार रिलेशन बनाये। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और जब लड़की ने बार बार मिलने से मना किया, तो आरोपी युवक लड़की को उसकी वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करने लगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

युवक की ब्लैक मेलिंग से तंग आकर लड़की ने इस मामले की शिकायत पंचकूला सेक्टर- 5 महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। जिसके लिए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और फिर कोर्ट में पेश कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाये। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *