Thursday , 10 September 2026

फरीदाबाद में नहर के ऊपर बना पुल हुआ धराशाई, आधादर्जन वाहन पुल सहित गिरे नहर में

फरीदाबाद में नहर के ऊपर बना पुल हुआ धराशाई। सेक्टर-25 इलाके में दशकों पुराने पुल आज अचानक धराशाई हो गया ,इस घटना में लगभग आधा दर्जन गाड़ियां पुलिस के साथ नहर में गिर गई। जिसमें 2 बाइक सवार भी इसकी चपेट में आए गए  लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार सहित वाहन चालक भी सही सलामत बाहर आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।
पुलिस के मुताबिक घटना शाम 5:00 बजे की है जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य में जुट गए क्रेन मंगाकर नहर में गिरी गाड़ियों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है जल्द ही गाड़ियां निकाल ली जाएंगी और आवागमन वाले रास्ते को डाइवर्ट कर दिया गया है।  काफी पुराना था जिसके चलते यह घटना हुई बता दें कि यह हादसा बड़ा भी हो सकता था लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *