फरीदाबाद,07 जुलाई। फरीदाबाद के पल्ला इलाके में बने 220 केवी सब-स्टेशन में शनिवार को भीषण आग लग गई। लगभग साढ़े चार बजे लगी इस आग की सूचना पाकर मौके पर पहुँची दमकल की दर्जनों गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि जितना उसे बुझाने का प्रयास किया जाता आग उतनी ही भड़कती जा रही थी। जिसके चलते आसमान में काले धुएँ का गुबार दूर तक छा गया। वहीँ बिजली निगम के अधिकारीयों आग लगने के कारणों को अभी स्पष्ट नहीं किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीँ सब- स्टेशन में आग लगने के बाद बिजली विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि बिजली आने में कुछ समय लग सकता है इसलिए शहर के लोग धैर्य बनाये रखे,वहीँ उन्होंने कहा कि अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
