20 जून(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव धारसूल में एक घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जिसमें 533 पेटियां शराब (6396 बोतलें) और 73 पेटियां (876 बोतलें) बीयर मिली जोकि घर में बने पानी के कुंड में छुपाई हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर धारसूल गांव के एक घर में छापेमारी की तो वहां से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
पत्रकारों से बात करते हुए डीएसपी ने बताया कि इसके अलावा भट्टूकलां थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 जगहों से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एक गाड़ी से 45 पेटी अवैध शराब बरामद की और गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने अपनी कार्यवाही के दौरान गांव पीलीमंदोरी में भी एक घर से 12 पेटी अवैध शराब बरामद की हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
