Wednesday , 9 September 2026
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर अम्बाला से यमुनानगर जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता: अनिल विज

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर अम्बाला से यमुनानगर जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता: अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 5 अप्रैल — हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज अम्बाला छावनी में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 14 अप्रैल को यमुनानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट की नई यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां था। अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी से सैकड़ों कार्यकर्ता बसों के माध्यम से यमुनानगर रवाना होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही, बैठक में अम्बाला छावनी के चारों मंडलों—सदर, महेशनगर, शास्त्री और ग्रामीण—की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रवेश शर्मा को शास्त्री मंडल और विकास बहगल को ग्रामीण मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया। सभी मंडलों में मोर्चा प्रमुखों की भी नियुक्तियां की गईं। विज ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को पार्टी की ताकत बताया।

बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का आगमन ऐतिहासिक होगा और कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ इसमें भाग लेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा की सांगठनिक एकता और जनसमर्थन का परिचायक बनेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *