हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मरीजों को ऑक्सीजन की कोई कमी ना हो, इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के ग़हमंत्री अनिल विज ने कहा कि, ऑक्सीजन प्रदेश में 300 mt की जरूरत है 252 mt अलॉट है उड़ीसा से हम पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मंगवा पा रहे क्योंकि टैंकर की कमी है। आज की मीटिंग में फैसला लिया गया है कि जहां से भी टंकर इंपोर्ट किए जा सकते हैं, वहां से इंपोर्ट किया जाए, ताकि उड़ीसा से हमारा कोटा हम उठा सकें। अगर उड़ीसा से ऑक्सीजन का सारा कोटा आ जाता है तो हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी दूर की जा सकती है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनिल विज ने जनता से की ये अपील
आगे कहा कि, लॉकडाउन हमने अंतिम विकल्प के तौर पर लगाया है। अगर उसने यही लोग ढिलाई भर देंगे तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है इसलिए अधिकारियों को आदेश दे दिया है कि लॉकडाउन को पूरी शक्ति के साथ लागू किया जाए। मंत्री विज ने जनता से भी अपील की है कि अपने घरों में रहे और घरों से बाहर ना निकले और कोई भी आदमी बिना वैलिड डॉक्यूमेंट या जिन कैटेगरी को छूट दी है उन के अलावा घर से बाहर ना जाए , अगर जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है इस मे एफआईआर भी दर्ज हो सकती है ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
