फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी। पैडमैन के रूप में अक्षय का लुक और गेटअप पाठक पहले भी देख चुके हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे अब लांच किया गया है। इस पोस्टर पर लिखी गयी टैगलाइन ख़ासी दिलचस्प है- सुपर हीरो है ये पगला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इससे पहले रविवार को अक्षय ने पहले पोस्टर की झलक दिखायी थी, क्योंकि फ़िल्म की रिलीज़ में ठीक दो महीने का समय बाक़ी है। पैडमैन में अक्षय पहली बार बाल्की के साथ काम कर रहे हैं।
26 जनवरी पर पहले अक्षय की एक और फ़िल्म ‘2.0’ रिलीज़ होने वाली थी, जिसमें वो सुपर विलेन का रोल निभा रहे हैं। इस फ़िल्म में रजनीकांत लीड रोल में हैं। शंकर निर्देशित 2.0 में वीएफ़एक्स का काम बाक़ी होने की वजह से इसकी रिलीज़ अप्रैल तक पोस्टपोन कर दी गयी है, लिहाज़ा इसकी जगह अक्षय ‘पैडमैन’ को लेकर आ गये, जो पहले अप्रैल में रिलीज़ होने वाली थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
