पंचकूला, 28 जून 2025 – हरियाणा के पंचकूला में एक चौंकाने वाली साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां के बीजेपी मेयर कुलभूषण गोयल के साथ 42.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि ठगों ने व्हाट्सऐप के जरिए फर्जी लेटर भेजकर बैंक से राशि ट्रांसफर करवा ली, और बैंक ने बिना सत्यापन इतनी बड़ी रकम जारी भी कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूरा मामला तब सामने आया जब विदेश में रह रहे मेयर के बेटे को ट्रांजेक्शन का मैसेज मिला और उन्होंने अपने पिता से पूछा कि इतनी बड़ी राशि किसे ट्रांसफर की गई। जब मेयर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया।
कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?
-
ठगों ने मेयर की कंपनी ANA ग्रुप के नाम और लोगो का इस्तेमाल करते हुए बैंक को व्हाट्सऐप पर एक फर्जी लेटर भेजा।
-
लेटर पर सिर्फ एक हस्ताक्षर था, जो मेयर के छोटे भाई की नकल जैसा लग रहा था।
-
बैंक ने बिना किसी वेरिफिकेशन के राशि ट्रांसफर कर दी, जबकि नियम के मुताबिक कंपनी के लेन-देन में दो अधिकृत हस्ताक्षर जरूरी होते हैं।
बैंक को दी गई थी एफडी का लालच
सूत्रों के अनुसार, ठगों ने बैंक अधिकारियों को फोन कर 1 करोड़ की FD कराने का लालच दिया, जिससे बैंक कर्मियों का विश्वास आसानी से जीत लिया। इसके बाद लगातार फोन कर जल्द राशि ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया।
पुलिस जांच में जुटी, साइबर टीम एक्टिव
मेयर की शिकायत पर पंचकूला साइबर क्राइम थाना और चंडीगढ़ साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक की लापरवाही को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
