Friday , 11 September 2026

पैक्सों का काम सहकारी बैंकों को दिए जाने से नाराज कर्मचारी

पेक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष भगवंत शर्मा ने सिरसा में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि सरकार पैक्सों का काम सहकारी बैंकों को देकर किसान और किसानी दोनों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। सरकार के इस प्रयास को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  सरकार के इस फैसले से जहां पैक्स खत्म हो जाएगी, वहीं पहले से ही संकट झेल रहे किसान के सामने आॢथक संकट और भी गहरा जाएगा। निजी कंपनियों को किसान के शोषण का मौका मिलेगा। सरकार के इसी निर्णय के विरोध में आगामी 15 मार्च को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो 20 मार्च से पंचकूला में धरना दिया जाएगा अगर फिर भी सरकार नहीं मानी तो पैक्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *