सिरसा(सुरेंद्र सैनी)भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का आज सिरसा के कांग्रेस भवन में जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा, नवीन केडिया सहित अनेक कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने युवाओं को राजीव गांधी द्वारा बताएं गए रास्ते पर चलने का आहवान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा व कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवीन केडिया ने कहा कि राजीव गांधी के कारण आज ही के युवा वर्ग नई तकनीकि का इस्तेमाल कर रहे है। उन्हेंने कहा कि राजीव गांधी ने देश के हर वर्ग के लेगों के हितों को ध्यान मे रखते हुए अनेक योजनाएं लागू की थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
