हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद से दिल को झकझोर देने वाली एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपका भी दिल रोने लगेगा। बता दे कि कोरोना के चलते 10 दिन के अंदर एक ही परिवार के 4 लोगों मौत हो गई। एक हंसता खेलता परिवार कोरोना की भेंट चढ़ गया। पति पत्नि और उनके दोनों बेटों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। परिवार के 4 लोगों की अचानक मौत से स्थानीय लोग भी सकते में हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कॉलोनी वासियों ने लगाया ये आरोप
कॉलोनी वासियों ने तो एक निजी अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा दिया है। इनकी माने तो अस्पताल प्रबंधन ने 5 लाख का बिल बनाया था। ढाई लाख रुपए कॉलोनी के लोगों ने जमा भी करा दिए इसके बावजूद अस्पताल के द्वारा उनको प्रताड़ित किया गया। अब मौत के कारण क्या रहे होंगे, ये तो अस्पताल प्रशासन ही जानें। लेकिन बड़ी बात तो ये है कि कोरोना के चलते एक परिवार का यूं उजड़ जाना वाकई दुखद है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
