टोहाना, 16 अक्तूबर(नवल सिंह): प्रदेशभर में रोड़वेज कर्मचारी आज हड़ताल पर है, जिसका असर टोहाना में भी देखने को मिला। यहाँ सुवह से कर्मचारी बस स्टैंड परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं रोड़वेज कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा तथा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ो पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे।
रोडवेज कर्मी ने बताया कि सरकार 720 निजी बसों को सड़कों पर उतारना चाहती है जिसका सभी रोडवेज कर्मी काफी समय से विरोध करते आ रहे है लेकिन सरकार उनकी मांग मानाने को तैयार नहीं है जिसके चलते उन्हें चक्का जाम जैसा कदम उठाना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने सरकार को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सबक सिखाने की चेतावनी दी।
बता दे रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 16 से 17 अक्तूबर यानि दो दिन हड़ताल का एलान किया है जिसके चलते आज प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
