Monday , 27 July 2026

पाकिस्तान को ‘माकूल जवाब’ देगी सेना : राजनाथ

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की निंदा की जिसमें सेना के एक कैप्टन सहित चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सेना की बहादुरी पर पूरा विश्वास है और वे पड़ोसी को ‘माकूल जवाब’ देंगे। राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, “हमें सैनिकों की बहादुरी पर पूरा विश्वास है और वे इसका उचित जवाब देंगे.” केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी संघर्ष विराम के उल्लंघन पर पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा, “भारतीय सेना पर भरोसा रखें। सही समय आने पर वे उचित जवाब देंगे.”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा, “जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किए तो मीडिया को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी तरह वे सही समय पर कार्रवाई करेंगे.” उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन कर रहा है। गिरिराज ने कहा, “बिहार में हिंदी का एक शब्द है लतखोर और इसी तरह पाकिस्तान भी लतखोर है और उसे सही जवाब दिया जाएगा.”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *