करनाल CIA -1 टीम ने शहर के घरौंडा में पिछले दिनों हुई स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को घरौंडा के तकिया बाजार में लगे CCTV फुटेज के आधार पर काबू किया हैं। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों से रिमांड के दौरान 1 मोटरसाइकिल समेत वारदात में लूटी नगदी और जरुरी कागजात भी बरामद किए हैं।
वहीं पुलिस ने दूसरे मामले में करनाल की राधा कृष्ण गोशाला के प्रधान की शिकायत के आधार पर गोशाला के चौंकीदर को गिरफ्तार किया जोकि गोशाला में रखे दान पात्र में से एक कुण्डी द्वारा पैसों को निकाल कर किसी दूसरी जगह एक प्लाट में जमीं खोद कर छिपा देता था। आरोपी को CIA की टीम ने गिरफ्तार कर उससे 80 हजार की नगदी बरामद की हैं। आरोपी को आज पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
