गुरुग्राम : गुरुद्रोणाचार्य की धरती गुरुग्राम में एक फिर नमाज पर बवाल जारी है मुस्लिम समुदाय के लोगो ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है की शुक्रवार को बसई में एक खली प्लाट में कुछ नमाजी नमाज पढ़ रहे थे.पुलिस उनपर नजर बनाए हुई थी जैसे ही नमाजी नमाज पढ़कर बहार निकले पुलिस ने बैरिगेड लगाकर कुछ नमाजियों के साथ हाथफाइ की उसके बाद नमाज पढ़ा रहे इमाम के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें वहा से जबरन अपने पीसीआर में बैठाकर थाने लेजाकर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नमाजियों के साथ बदसलूकी को देखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शनिवार को गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस के मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।उसके बाद पुलिस कमिश्नर से जांच की गुहार लगाई। मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कहा की हम जिस स्थान पर हम नमाज पढ़ रहे थे वो एक खाली प्लाट था प्लाट के मालिक से परविशन लेकर नमाज पढ़ रहे थे। नमाज पढ़ने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने हमसे बदसलूकी करते हुए कहा की आप इस स्थान पर नमाज पढ़ने के लिए किस्से परविशन लिया है। इतना कहते ही पुलिस कर्मियों ने कुछ नमाजियों अपना बल प्रयोग किया।
वही इस पुरे मामले पर गुरुग्राम पुलिस के एसीपी अपने पुलिस कर्मीयो का बचाव करते नजर आ रहे है गुरुग्राम पुलिस के एसीपी की माने तो बसई] में नमाजी बगैर परविशन लिए नमाज पद रहे थे आस पास के लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने नमाज पढ़ रहे इमाम को थाने में लेजाकर पूछताछ की उसके बाद इमाम को वापस घर छोड़ दिया। पुलिस के किसी भी अधिकारि ने नमाजियों के साथ बदसलूकी नहीं की है।
आपको बता दे की करीब 6 महीने पहले खुले में पढ़ रहे नमाज का विरोध कुछ हिन्दू संगठनों ने किया था करीब एक महीने तक विवाद चलता रहा। विवाद बढ़ता देख गुरुग्राम जिला प्रसासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगो को नमाज पढ़ने के लिए 37 स्थान चिन्हित किया था उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस प्रोटेक्सन में नमाज पद रहे थे लेकिन बसई में चिन्हित स्थान को छोड़कर किसी और स्थान पर नमाज पढ़ रहे थे। जिसके बाद ये विवाद एक बार फिर गरमा गया है। हलाकि नमाजियों की सिकत पर पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष जांच करने का आदेश दे दिया है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
