Sunday , 26 July 2026

पुलिस की टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 क्विंटल 40 किलो गांजा बरामद

पड़ोसी राज्य पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी नशे का कारोबार लगातार पैर पसारता रहा है। हिसार पुलिस को नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 1 क्विंटल 40 किलो गांजा सहित आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर को रिमांड लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हो गई है, जिसका नाम सुभाष चंद्रा है। पुलिस के अनुसार सुभाष चंद्रा नामक आरोपी उत्तर प्रदेश के मालिक की गाड़ी चलाता था जो विशाखापट्टनम से किराए का सामान लेकर आया था।

पुलिस की गुप्त रूप से इन सबकी सूचना पहले से ही मिल चुकी थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस्पेक्टर प्रहाद राय ने बताया कि आरोपी सुभाष चंद्रा यूपी के एटा के रहने वाले प्रमोद की गाड़ी चलाता है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि विशाखापट्टनम से लौटते वक्त आरोपी ड्राइवर को मालिक ने फोन किया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ड्राइवर का रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी और नशा कारोबार कि इस चेन की तह तक पहुंचा जाएगा। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाइ में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *