Friday , 30 October 2026

पुलिस कर्मी की दबंगई को देखकर रह जाएंगे हैरान : वीडियो वायरल

लखनऊ, 25 अगस्त।  लखनऊ पुलिस की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियों के वायरल होने से न केवल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया बल्कि पुलिस कर्मी की इस हरकत ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वायरल वीडियो में एक पुलिस कर्मी सरेआम सड़क पर लातों से रिक्शा चालक को पीट रहा है और उसे गालियां भी दे रहा है। सड़क किनारे शख्स को लातों से मारते इस पुलिस कर्मी की वीडियो वायरल होते ही  तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए पुलिस कर्मी को इस गैर जिम्मेदाराना हरकत के लिए निलंबित कर मामले की जाँच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें इस तरह की हरकत पुलिस को शोभा नहीं देती। पुलिस की इस हरकत से समाज को गलत संदेश मिलता है जोकि पुलिस प्रशासन को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर देता हैं और आम जनता का विशवास पुलिस से हट जाता हैं जोकि किसी भी तरह से उचित नहीं है। कानून की रक्षा करने वालों को इस तरह की हरकत शोभा नहीं देती और साथ ही इस तरह की हरकत इंसानियत के भी खिलाफ हैं।
बता दें वीडियों में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी की पहचान प्रताप सिंह के रूप में हुई है जोकि मड़ियांव थाने (पीआरवी 0495) में तैनात है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *