नेशनल डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल,राजधानी दिल्ली के द्वारका इलाके में लड़के ने महिला के साथ पहले रेप किया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी 17 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महिला के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग
आरोप है कि इस लड़के ने महिला की हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी। इस मामले की जांच के दौरान करीब 2700 लोगों से पूछताछ की गई और अनेक सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस ने बताया कि 15 नवम्बर को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव नाले के पास कूड़े में पड़ा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया। बाद में पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। पकड़े जाने के डर से उसने उसका गला घोंट दिया और सबूत मिटाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी थी। अब पुलिस ने एफआई.आर में रेप की धाराएं भी जोड़ी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
