Wednesday , 9 September 2026

सीसीटीवी में कैद हुई 2 चोरनियां

लखनऊ : राजधानी के हजरतगंज में रविवार को एक रेस्टोरेंट के बाहर से 2 महिलाओं ने स्कूटी चुरा ली। चोरनियों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। इनके साथ एक बच्चा भी था। इन्होंने 3 मिनट के अंदर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजरतगंज स्थ‍ित एक रेस्टोरेंट में संजना अपने कुछ दोस्तों के साथ खाने पीने गई। अपने स्कूटी को बाहर पार्क कर दिया। कुछ देर में 2 लड़कियां एक बच्चे को गोद में लेकर आई और बड़े आराम से स्कूटी स्टार्ट कर चलती बनी।

लड़की जब रेस्टोरेंट से बाहर आई तो स्कूटी गायब थी। सीसीटीवी चेक किया गया तो देखा फुटेज में दो महिलाएं रेस्टोरेंट के बाहर आती हैं फिर एक महिला अंदर जाती है और एक बाहर रह जाती है।

थोड़ी ही देर में दूसरी महिला भी बाहर आती है और मास्टर चाभी से स्कूटी का लॉक खोलकर गाड़ी लेकर भाग जाती है।

रेस्टोरेंट में इन महिलाओं को सर्विसिंग देने वाले ज़मा अब्बास ने कहा, ”दोनों महिलाएं काफी देर तक रेस्टोरेंट में बैठी रही। हल्का फुल्का खाने के बाद 26 रूपए टि‍प्पस भी दी थी। इन महिलाओं को मैंने यहां पहली बार देखा था।”

संजना ने कहा, ”मैं अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने आई थी। रेस्टोरेंट से घर जाने के लिए बाहर निकली तो स्कूटी गायब थी। जिसके वाद मैंने हज़रतगंज थेन में एफआईआर दर्ज कराई।”

हलवासिया चौकी इंचार्ज शाहजहां अली ने कहा, ”सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *