पंचकूला, 1 मई 2025: हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद गर्मा गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब द्वारा भाखड़ा नहर से पानी रोके जाने को ‘निंदनीय’ बताते हुए कहा कि यह केवल सिंचाई नहीं बल्कि पीने के पानी का गंभीर मामला है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को “घटिया राजनीति” करार दिया और आम आदमी पार्टी (AAP) को सीधा निशाने पर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
“पंजाब हमारा भाई है, घर है – अगर वह प्यासा रहा तो हम अपने हिस्से का पानी देंगे,” – यह बयान देकर सैनी ने मामले को भावनात्मक रंग देते हुए इसे पंजाब-हरियाणा की एकता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में पानी को रोकना तो दूर, हम अजनबियों तक को पानी पिलाते हैं।
केजरीवाल पर भी बरसे सैनी
सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह दिल्ली की हार का सदमा अब पंजाब में निकाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पहले भी हरियाणा पर पानी में जहर मिलाने जैसे “गंभीर आरोप” लगाए थे, जो पूरी तरह निराधार थे।
“मान साहब विवेक से काम लें”
मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को “साधारण परिवार का समझदार बेटा” बताते हुए कहा कि उन्हें अपने विवेक से काम लेना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों पर राजनीति बंद होनी चाहिए और सभी लोगों को इसका लाभ मिलना चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
