पानीपत में पर्वतन निदेशालय की टीम ने राज ओवरसीज के छह-सात औद्योगिक प्रतिष्ठानाें, दो शिक्षण संस्थानों और दोनों घरों में रेड की है। ईडी की टीम के साथ आयकर विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। टीमों ने सभी मोबाइल और लैंडलाइन फोन अपने कब्जे में ले लिए हैं। इसको लेकर शहर चर्चाएं तेज हो गई हैं।कोई अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि इसमें आयकर विभाग के साथ जीएसटी की भी टीम शामिल है। ED और दूसरी एजेंसियों को लंबे समय से इसके इनपुट मिल रहे थे। एक पुख्ता सबूत के बाद दो मकानों और सातों प्रतिष्ठानों पर दबिश दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
