लखनऊ : पिछले दिनों यूपी के बरेली से एक अच्छी खबर आई थी। यहां के एक परिवार ने पाकिस्तान से बेटी लाकर मोहब्बत का पैगाम दिया था। पाकिस्तान की बेटी को दुल्हन बनाकर लाने वाले अलीशान काफी सुर्खियों में आ गये थे। लेकिन एक बार फिर वे मीडिया में चर्चा के विषय बने हुए हैं। इस बार बरेली के अली शान पर एक विधवा महिला ने दुष्कर्म करने के साथ पांच लाख हड़पने का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रांची की रहने वाली पीड़िता की शादी वर्ष 2014 में नरकुलागंज के व्यापारी से हुई थी। अली शान का पीड़िता के पति के घर पहले से आना जाना था। पीड़िता के पति के मौत के बाद अली शान के उसके घर आना जारी रहा। पीड़िता के मुताबिक अलीशान ने उसके परिवार की मदद की साथ ही पीड़िता की बेटी का देहरादून के एक स्कूल में एडमिशन कराने में भी मदद की।
इस दौरान अलीशान ने 2015 में दिल्ली में महिला से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वो गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात भी करा दिया। इतना ही नहीं 2017 में उसने 5 लाख रूपये भी ठग लिये। महिला का आरोप है कि जब वो अलीशान से निकाह की बात करती थी तो उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव डाला जाता था। एसपी सिटी रोहित सिंह ने महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाने में अलीशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है.पीड़िता तीन दिन बाद फिर आयेगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
