Sunday , 26 July 2026

पशुओं की मौत के चलते सुभाष बराला ने किया गांव का दौरा

गांव समैण में अज्ञात कारणों से लगातार हो रही पशुओं की मौत पर सरकार ने संज्ञान लिया, जिसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने गांव समैण का दौरा किया। इस दौरान जिले के पशुपालन विभाग के तमाम बडे अधिकारी मौजूद रहे। गांव पहुँच कर बराला ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वासन दिया की समस्या का जल्द ही हल किया जाएगा।
वहीं पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि जिले के तमाम अधिकारी इस बीमारी पर रोक लगाने के लिए प्रयास कर रहे है जिस पर पूरी तरह से रोक अभी तक नहीं लग पाई है लेकिन इस बीमारी को कम किया जा रहा है। बराला ने कहा कि लगातार हो रही पशुओं की मौत का यह आंकडा अब 104 पर पंहुच चुका है। जिसके चलते उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री एंव पशुपालन मंत्री से बातचीत की है कि जितने भी पशुपालकों को नुकसान हुआ है उन्हे इसका उचित मुआवजा जरूर मिले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *