पलवल नगर परिषद में चेयरमैन पद का चुनाव होना है और भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेता तुहीराम भारद्वाज ने चुनाव लड़ने का पूरा मन भी बना लिया है। इसके लिए उन्होंने अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए कहा कि पार्टी सिम्बल पर चुनाव लडने के संदर्भ में पार्टी हाईकमान से उनकी बातचीत चल रही है और निश्चिततौर पर पार्टी उन्हें ही टिकट प्रदान करेगीं। उन्होंने कहा कि चेयरमैन का चुनाव भाजपा पार्टी की नीतियों के आधार पर लडेगें। तुहीराम भारद्वाज का कहना है कि पलवल की जनता ने भी अबकी बार उन्हें वोट देने का मन बना लिया है। नगर परिषद के माध्यम से सभी वार्डो में बिना किसी भेदभाव के विकास किया जाएगा।
पलवल के वार्ड में विकास होगा या नहीं ये तो बाद की बात है। लेकिन देखने वाली बात तो ये होगी कि क्या भाजपा उन्हें चुनाव लड़ने का टिकट दे पाती है या नहीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
