Monday , 27 July 2026

परिवारिक रंजिश के चलते व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

गुरुग्राम, 1 अगस्त(सतीश कुमार राघव): गुरुग्राम सोहना रोड़ स्थित इस्लामपुर इलाके में रामकरण नाम के व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रात करीब 10 बजे स्कूटी से जा रहे रामकरण पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिस वक्त उस पर हमला हुआ रामकरण की पत्नी भी उसके साथ थी। हमलावरों ने मौका देखकर रामकरण पर गोली चला दी जिसके बाद रामकरण नीचे गिर गया। लहूलूहान रामकरण को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तौड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पुलिस ने मृतक की पत्नी कि शिकायत पर कुछ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजीश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से मृतक का किसी बात को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। जिसके तहत इस घटना को अंजाम दिया गया। .रामकरण गुरुग्राम के इस्लामपुर में ही टैंट का काम करता था…..मृतक रामकरण की पत्नी की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *