Thursday , 29 October 2026

फरीदाबाद में पुलिस की मुखबरी करना युवक को पड़ा भारी 

6 नवंबर(राजिंद्र दहिया): फरीदाबाद के कुरेशीपुर गाँव के रहने वाले एक युवक जावेद ने अपने ही गाँव के कुछ युवकों को चोरी करने के आरोप में पुलिस से मुखबरी कर पकड़वा दिया था तभी से आरोपी युवक जावेद के साथ रंजिश रखते थे जिसके चलते बीते दो नवम्बर को आरोपी युवकों ने जावेद को बल्लभगढ़ के सिटी पार्क से उठा लिया और मादलपुर गांव के जंगलों में ले जाकर उसकी लाठी -डंडो से बुरी तरह से पिटाई कर उसके हाँथ पाँव तोड़ दिए ,इतना ही नहीं आरोपियों ने उस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया।
इस वीडियो में  बदमाश युवको की हैवानियत साफ़ नज़र आयी वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि  कुछ बदमाश  एक युवक की लाठी -डाँडो से बुरी तरह से पिटाई कर रहे है उसे भद्दी -भद्दी गालियाँ भी दे रहे है फिलहाल पीड़ित फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित का कहना है की आरोपी उसे पीट कर उसके घर फेंक गए और उन्होंने वहाँ भी उसके साथ मारपीट की और उसका हाँथ तोड दिया। पीड़ित और उसके भाई के मुताबिक वह इसकी शिकायत लेकर थाने गए लेकिन पुलिस उन्हें इस थाने से उस थाने में घूमती रही और कोई करवाई नहीं कर रही है। वही पुलिस का कहना है की उन्होंने पीड़ित युवक के भाई के बयान पर आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
वहीं पुलिस का कहना है की उन्होंने पीड़ित युवक के भाई के बयान पर आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट ,अपहरण व् अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *