Sunday , 26 July 2026

पंजाब के सैकडों किसान पहुंचे चंडीगढ ,करो या मरो के जत्थे तैयार करने का ऐलान

चंडीगढ,3अप्रेल। चंडीगढ के सेक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड में मंगलवार को रोष रैली के तहत पंजाब के सैकडों किसान जमा हुए और राज्य सरकार को अपना मांगपत्र सौंपा। किसानों की प्रमुख मांग सम्पूर्ण कर्ज माफी और फसल के सही दाम दिलाने की है।
    भारती किसान यूनियन एकता-उग्राहन के जनरल सेकेर्ट्ी सुखदेव सिंह कोकरीकला ने रैली ग्राउंड पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सम्पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर इस रोष रैली का आयोजन किया गया। पंजाब की कैप्टेन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने किसानों के सम्पूर्ण कर्ज माफ करने का चुनावी नहीं निभाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल कर्ज माफी का 1500 करोड रूपए बजट में रखे गए थे लेकिन सिर्फ 330 करोड रूपए की ही कर्ज माफी की गई। इस साल के बजट में 4200 करोड रूपए कर्ज माफी के रखे गए है। अब भी लगता है कि मुश्किल ही कोई 7-8 सौ करोड रूपए ही माफ किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि जब केन्द्र व राज्य की सरकारें अमीर कम्पनियों के कर्ज माफ कर रही हैं तो किसान के कर्ज क्यों नहीं माफ किए जा सकते है।
   सुखदेव सिंह ने कहा कि किसानों के खुदकुशी कर जान गंवाने के बजाय सरकार के साथ करो या मरो की नीति अपनाई जायेगी। सरकार की लाठी और गोली झेलने के लिए किसानों के जत्थे तैयार किए जायेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *