Thursday , 10 September 2026

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्र सरकार को लिखा पत्र, बोर्ड परीक्षाओं को लेकर की ये खास अपील

पंजाब डेस्क: देश में कोरोना बेकाबू होता हुआ नजर आ रहा है। रोजाना लाखों की तादाद में संक्रमण के मामले सामने आ रहे है और न जानें कितने लोग अपनी जान भी गंवा रहे हैं। तो वहीं स्कूली बच्चों को ध्यान में रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं को टालने की मांग की है। सीएम ने केंद्र सरकार से अपील की है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी जाएं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं को टालने की मांग करते हुए बुधवार को केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी परीक्षाएं न कराने को लेकर केंद्र सरकार से अपील कर चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द कर दिया जाए। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *