Monday , 27 July 2026

योग का अनोखा ढंग , करीब 48 मिनट तक रहा चार फिट गहरे गड्ढे में

यमुनानगर, 22 जून(वीणा अरोड़ा): योग दिवस पर यमुनानगर के आदिबद्री सरस्वती उधगम स्थल पर अजीबो गरीब योगा देखने को मिला। जहाँ एक ओर लोग तरह तरह का योग कर योग दिवस मना रहे थे तो वहीँ आदिबद्री के महंत विनय स्वरूप ने इस योग दिवस पर अपने आप को चार फिट गहरे गड्ढे में दफन कर लिया। लगभग 48 मिनट तक विन्य स्वरूप को गड्ढे में ही दफन रखा गया। बाद में उन्हें बाहर निकाला गया। हालांकि विनय स्वरूप के साथ साथ उनके एक शिष्य को भी गड्ढे में दफन किया गया लेकिन उसका मुंह जमीन से बाहर रखा गया। विनय स्वरूप जमीन में घुटने के बल बैठे और वहीं उनके ऊपर लाल कपडा डाल कर मिटटी डाल कर उन्हें गड्ढे में कुछ समय के लिए दफन कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *