HaryanaNews-पंचकूला में नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मेयर श्याम लाल बंसल के आवास का घेराव किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी यहां पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार से 13 मई को हुए समझौते को जल्द लागू करने की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेयर ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर लिया ज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान महापौर श्याम लाल बंसल खुद कर्मचारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनका ज्ञापन लिया। मेयर ने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर जल्द ही संबंधित कैबिनेट मंत्रियों से बातचीत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जो मांगें उनके स्तर पर पूरी हो सकती हैं, उन्हें लेकर वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और जल्द समाधान कराने का प्रयास करेंगे।
पूरे हरियाणा में किया जा रहा प्रदर्शन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जोगिंदर पाल ने बताया कि कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को पूरे हरियाणा में मेयर और विधायकों के आवास का घेराव कर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते को लागू करना है।
कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग
कर्मचारी नेताओं ने सरकार से सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा खत्म करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार के साथ लंबे समय से बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जोगिंदर पाल ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। अगर सरकार जल्द उनकी मांगों पर फैसला नहीं लेती, तो आंदोलन को और आगे बढ़ाया जाएगा।
मेयर कई दिनों से कार्यालय नहीं आए, इसलिए आवास पहुंचे कर्मचारी
कर्मचारी नेता जोगिंदर पाल ने बताया कि पंचकूला के मेयर पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे। ऐसे में कर्मचारी अपनी समस्याएं लेकर उनके आवास पर पहुंचे।
हालांकि, मेयर ने कर्मचारियों के बीच पहुंचकर उनका ज्ञापन लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।
अब सरकार के फैसले का इंतजार
नगर निगम कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर है। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जा सकता है। वहीं मेयर की ओर से मांगों को संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों के सामने रखने का आश्वासन दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
