Monday , 27 July 2026

नाबालिग को अकेला पाकर किया दुष्कर्म

फतेहाबाद, 18 जुलाई(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग को उसी की बहन के जेठ ने घर में घुसकर हवस का शिकार बनाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया कि वह अपने रिश्तेदार के घर किसी काम से फतेहाबाद गई हुई थी और उसका पति खेत पर गया हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

लड़की को घर पर अकेला पाकर उसकी बड़ी बेटी के जेट ने मौके का फयदा उठाते हुए उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौना काम किया। इतना ही इस बारे में किसी को बताने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। जब लड़की की माँ घर वापिस आई तो बेटी ने आप बीती माँ को बताई। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *