रूपनगर, 24 जुलाई। रूप नगर पुलिस को सरहिंद नहर के पुल से एक नौजवान की लटकती लाश बरामद हुई है। नौजवान के गले में फंदा पड़ा हुआ था। युवक का शव पुल से करीब 20 25 फीट नीचे नहर के पानी से लगभग चार-पांच फीट ऊंचाई पर लटक रहा था। मृतक नौजवान की पहचान गुरुदेव कुमार के रूप में हुई है जोकि सेक्टर-70 एस.एस. नगर मोहाली का बताया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
युवक ने खुदकुशी की है या किसी ने उसे मारकर लटकाया है यह कहना अभी मुश्किल है। लेकिन जिस हालात में नौजवान की लाश मिली है उससे देखकर लगता है कि युवक को मार कर लटकाया गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को पुल से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
