Sunday , 26 July 2026

नहर किनारे खेतों में मिली सिर कटी लाश

रेवाड़ी जिले के गांव धामलाका स्थित नहर के समीप खेतों में करीब 40 वर्षीय शख्स की सिर कटी लाश मिली है। लाश मिलने की खबर से आस पास के इलाकों में सनसनी फ़ैल गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार गांव के लोग सुबह सैर के लिए जब घर से निकले तो नहर के समीप खेतों में उन्हें एक शख्स की लाश दिखाई दी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

माना जा रहा है कि किसी ने युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया। खेत के पास ट्रैक्टर के निशान भी बरामद हुए हैं। मृतक की पैंट पर लगे स्टीकर पर झारखंड प्रिंट है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक झारखंड का रहने वाला है, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा की हत्या के पीछे क्या वजह रही।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *