Saturday , 31 October 2026

दिल्ली में होगी साफ पानी की किल्लत, CM केजरीवाल ने कही ये बात

दिल्ली में अब साफ पानी की किल्लत होगी। दरअसल, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए हैं। राज्य और केंद्र सरकार की कई टीमें लगातार लोगों तक मदद पहुंचा रहीं। इस बीच दिल्ली सरकार ने कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CM ने ट्वीट कर दी ये जानकारी
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से वजीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे।

एक अन्य ट्वीट में सीएम ने बताया कि दिल्ली के जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां पर सब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने AAP विधायकों, नेताओं, पार्षदों से जनता के बीच जाकर उनकी मदद करने की अपील की।

लाल किले तक पहुंचा पानी
वहीं दूसरी ओर दिल्ली में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। यमुना के किनारे बसे इलाके तो पानी में डूब गए, वहीं रिंग रोड पर भी पानी आ गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लालकिले तक यमुना का पानी पहुंच गया है। इसके अलावा राजघाट, आईटीओ, पुराना किला में भी काफी ज्यादा पानी भरा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *