सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा पुलिस ने एक नई पहल की है। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधू ने सिरसा पहुंचकर पुलिस लाइन में बने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश में एक अभियान चलाया जाएगा। उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने की भी योजना बनाई जा रही है। जिससे नशे की तस्करी करने वाले बड़े तस्कर भी नहीं बचेंगे।
मीडिया से बातचीत करते हुए संधू ने कहा कि प्रदेश में 22 एेसे स्कूल खोले गए हैं, जहां 16000 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन स्कूलों के खोलने का मकसद पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को सस्ती और बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों में आम जनता के बच्चे भी पढ़ सकते हैं।
वहीं इस दौरान पत्रकारों द्वारा डेरा हिंसा मामले में फरार चल रहे आरोपियों के बारे में पूछे जाने पर बीएस संधू ने कहा कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतंकी हमले की धमकी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस अलर्ट है। चंडीगढ़, कालका और अम्बाला के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं किसान आंदोलन के बारे में उनका कहना है कि अभी कोई उपद्रव नहीं हुआ है। जिन लोलोगों ने कानून को हाथ में लिया था उनके खिलाफ मुक़दमे दर्ज किए गए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
