हरियाणा सरकार की मुसीबते बढ़ती जा रही है। अपनी मांगों को लेकर हरियाणा में नगर परिषद् और दमकल विभाग के कर्मचारी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गए जिससे काम काज ठप हो गया। नगर परिषद् पर ताला लटकने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। वहीँ शहर में सफाई की व्यवस्था भी चरमरा सकती है।
इसे के चलते अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नरवाना नगर परिषद के कर्मचारियों ने कार्यालय पर ताला लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना पर बैठे नगरपालिका के कर्मचारियों को सर्वकर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
