बाजरान मोहल्ला निवासी सुनील कपूर पर एक बार फिर नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। बृहस्पतिवार दोपहर जब सुनील कपूर अपनी ज्वेलरी की दुकान पर बैठा हुआ था तो बाइक पर आए आठ नकाबपोश लोग जिन्होंने अपने हाथों में लाठियां ली हुई थी उसकी दुकान की तरफ बड़े जैसे ही सुनील को इसकी भनक पड़ी तो वो अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागा लेकिन हमलावरों ने उसे गल्ली में पकड़ कर लाठी डंडों से मरना शुरू कर दिया और हमलावर उसे बुरी तरह से घायल कर वहां से फरार हो गए। घायल अवस्था में सुनील कपूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उसका इलाज किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीते दिन हुए हमले में सुनील कपूर को गंभीर चोटें आई हैं वहीं सुनील कपूर का कहना है कि पहले भी दो बार उसे जान से मारने की धमकी मिल चुकी है और एक बार पहले भी कुछ नकाबपोश लोगों ने उसके घर में घुस कर उस पर हमला किया था जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस बयानों के आधार पर मामले की जाँच किए जाने की बात कर रही है
सोचने वाली बात ये है कि जब पहले भी सुनील पर जानलेवा हमला हो चूका है और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है तो पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कार्यवाही क्यों नहीं की गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
