Sunday , 26 July 2026

नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दा फाश

सिरसा, 4 अगस्त : सिरसा पुलिस ने नकली नोट चलाने वाले एक गिरोह को काबू किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 37 हजार के नकली नोट व जम्मू कश्मीर नंबर की एक आई 20 गाड़ी बरामद की है। पकडे गए लोगों में एक महिला सहित तीन लोग शामिल है जो बरनाला (पंजाब) के रहने वाले बताये जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस ने नकली नॉट चलने वाले इन लोगों के खलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बारे में जानकारी देते हुए सिटी SHO विनोद काजला ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में नकली नोट चलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तुरंत दुर्गा शक्ति की टीम के साथ मिलकर परशुराम चौंक पर आरोपियों को गाड़ी सहित काबू किया।

पुलिस को आरोपियों के पास से 37 हजार रुपए की नकली करंसी भी बरामद की है , काजला ने बताया कि महिला को रात को ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है बाकि दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा और रिमांड लेकर करेंसी की सप्लाई के बारे में पूछताश की जाएगी |

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *