Sunday , 1 November 2026

नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री पर CM फ्लाइंग और CID टीम का शिकंजा

हिसार के अग्रोहा रोड पर सी एम फ्लाइंग और सीआईडी की टीम ने नकली घी बनाने वाली अवैध फैक्टरी पर छापेमारी की,,इस दौरान उन्होनें नकली घी, भारी मात्रा में खाद और कीटनाशक दवाइयां बरामद की,,,आपको बता दें कि ये फैक्ट्री बिना अनुमति चल रही थी,,, इस फैक्ट्री में खाद कीटनाशक और नकली घी बनाया जा रहा था,,, सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज विक्रमजीत भादू ने बताया कि देव फूड प्रोडक्ट के गोदाम में पुलिस को भारी मात्रा में नकली जी वनस्पति घी के डिब्बे खाली पैकेट में केमिकल आदि बरामद हुए हैं,,, उन्होनें बताया कि इस मामले में सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि देव फूड प्रोडक्ट कंपनी पर  जैमिनी रिफाइंड सोयाबीन तेल आदि वनस्पति तेल को लेकर केमिकल मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता है,,,जिस पर पुलिस की कारवाई जारी है वहीं कारगिल इंडिया बायोफर्टिलाइजर के मालिक के खिलाफ पुलिस कृषि विभाग की कार्रवाई जारी है,,,यहां भी टीम को भारी मात्रा में हजारों कट्टे नकली खाद के बरामद हुए हैं ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फिलहाल पुलिस ने नकली घी बनाने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है,,,,और आगे की कारवाई जारी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *