सिरसा, 26 जुलाई : बीते दिनों सिरसा के कीर्तिनगर में एक के बाद एक दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज़ कर दिए है। इस मामले को लेकर सिरसा पुलिस ने आरोपी का एक पोस्टर भी जारी किया है। यह पोस्टर शहर के बाज़ारो में लगाया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने लोगों से भी आरोपी व्यक्ति की सुचना देने की अपील की है। पोस्टर में आरोपी की सुचना देने वाले को इनाम देने की बात भी कही गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल कल कीर्ति नगर चौकी में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी 6 वर्षीय बच्ची को एक अज्ञात व्यक्ति गली से उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कुछ लोगों ने उक्त व्यक्ति को देख लिया और शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को इस मामले में एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली थी, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज से आरोपी की फोटो निकालकर उसके पोस्टर जारी कर उन्हें बाजारों में चस्पाया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
