सोहना, 9 जुलाई(सतीश कुमार राघव): सोहना के गांव अभयपुर में मामूली बात को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव हुआ। इस झगड़े में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से 4 लोगों को गुड़गांव रेफर किया गया और 2 को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए घायलों के बयान लिए जा रहे। झगडे की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और इसी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घायलों ने बताया कि एक पक्ष के लोगों ने मामूली बात को लेकर उन पर पत्थरों से हमला बोल दिया और लाठी डंडे से भी वार किया। इस हमले में एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
