अम्बाला,18 अगस्त । इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पकिस्तान पहुंचे कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने करारी प्रतिक्रिया दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज जारी एक वीडियो में कहां कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के पंचतत्व में लीन हो जाने पर सारा देश आज शोक में डूबा है। देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है , और पंजाब के एक मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर जश्न मना रहे हैं यह अति निंदनीय है इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
विज ने कहा कि माना नवजोत सिंह सिद्धू और इमरान खान की दोस्ती है पर क्या वह दोस्ती देश से बड़ी है। विज ने मांग करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
