गोहाना में इन दिन चोरों का आतंक खूब बना हुआ है। आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है। वहीँ एक बार फिर चोरों ने चोरी की एक और वारदात को अंजाम देते हुए एक डीजे की दूकान को निशाना बनाया और सारा सामान लेकर रफ्फू चक्कर हो गए। जानकारी के मुताबिक चोरों ने महम रोड स्थित देवीलाल नगर के निकट एक डीजे की दुकान में रखा सारा सामान लेकर भाग गए। जब दुकानदार सुबह दूकान पर आया, तो उसे दूकान में हुई चोरी का पता चला, जिसकी उसने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी
दुकानदार का चोरी हुए सामान के बारे में कहना है की चोर दुकान में रखा लाखों का सामान अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में पुलिस के हाथ में एक सीसीटीवी फुटेज लगी है जिसमे चोरी करते व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए ये सीसीटीवी फुटेज काफी कारगर साबित हो सकती है जो चोरों को पकड़ने में पुलिस की मदद करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
