बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आई प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इस घर से निकलने के बाद से हर जगह छा गई हैं। पहले सपना चौधरी हरियाणा का जाना माना नाम थीं, लेकिन अब बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक में सपना का नाम छाया हुआ है। इस सब के बीच अब सपना चौधरी का एक नया अवतार सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। दरअसल अक्सर सलवार-सूट में स्टैज पर परफॉर्म करने वाली सपना चौधरी ने इन दिनों अपने मेकओवर पर काफी ध्यान दिया है। हाल ही में जहां फरीदाबाद में सपना ने साड़ी पहन कर परफॉर्म किया तो वहीं वह नासिक के एक शो में मराठी स्टाइल के ड्रेस में भी नजर आईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सपना चौधरी ने अब अपना वेस्टर्न अंदाज फैन्स के सामने पेश किया है। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर किए हैं। इन फोटो में सपना चौधरी बेहद अलग लुक में नजर आ रही हैं। आप भी देखें सपना का यह नया मेकओवर।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
